मेहदावल: मेहदावल में सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दिए निर्देश
संतकबीरनगर। तहसील मेहदावल में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में संदीप कुमार मीना, जयप्रकाश तथा अनिल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से तहसील मेहदावल पहुंचकर जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना।