नगरी: नगरी क्षेत्र में सोलर पंप की चोरी नहीं थम रही, एक बार फिर चोरों ने सोलर पंप को बनाया निशाना
Nagri, Dhamtari | Jun 25, 2026 सिहावा थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घठुला निवासी नंदिनी साहू अपने खेत में सिंचाई करने के लिए सोलर वाटर पंप लगाया था। वही 14 से लेकर 24 जून के मध्य अज्ञात चोर द्वारा सोलर वाटर पंप को चोरी कर ले गया। जिसकी कीमत करीब ₹15000 है। वहीं घटना की रिपोर्ट थाने में कराई गई है। जिस पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।