श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, कांवरियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम
मुजफ्फरपुर। श्रावणी मेला 2026 का जिले में भव्य शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। प्रथम सोमवारी के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवरियों ने बाबा गरीबनाथ के दरबार में जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने कहा कि कांवरियों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने बताया कि पूरे कांवरिया मार्ग एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, चिकित्सा, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने सभी कांवरियों से सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से अपनी यात्रा पूरी करने तथा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ बाबा गरीबनाथ की पूजा-अर्चना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।