छोटी सरवन: छोटी सरवन कस्बे के पास लूट का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, 6 हजार नकदी और मोबाइल लूटे गए
दानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सरवन कस्बे के पास बुधवार रात में बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करते हुए कुल्हे पर चाकू मार दिया। शरीर पर गहरे घाव आए हैं। उपचार के दौरान 35 टांके लगाए गए। परिजनों ने बताया कि जीतमल पुत्र गोतीया निवासी कमली पाडा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।