मौदहा: बिवांर में 2 घरों में हुई चोरी की वारदात सहित ई रिक्शा की बैटरी हुई चोरी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश
गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने बिवांर कस्बे में दो घरों के ताले तोड़कर की चोरी. इस दौरान चोरों ने ई रिक्शा से बैटरी भी चोरी कर ली. जानकारी के मुताबिक बिवांर कस्बा निवासी सुनील पुत्र रामकिशुन की आटा चक्की की दुकान का ताला तोड़कर ₹2 हजार नकद, 90 किलो तेल, 200 खाली बोरियां तथा बनवारी पुत्र मातादीन के घर का ताला तोड़कर पीतल की कसाढी, 3 थाली, ₹15 हजार नकद की चोरी करने के साथ सुमित पुत्र रामलाल निवासी ग्राम निवादा के बिवांर स्थित जीजा के घर के बाहर से ई रिक्शा की बैटरी चोरी की गई है.