मधेपुरा: मधेपुरा में आइसा का दूसरा जिला सम्मेलन संपन्न, पावेल कुमार फिर से बने सचिव
मधेपुरा में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन का दूसरा जिला सम्मेलन शनिवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले भर से आए छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया और शिक्षा व्यवस्था तथा छात्र अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान 19 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पावेल कुमार को दूसरी बार जिला सचिव चुना गया।