कहरा: सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के मैना पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की हुई मौत
सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के मैना पुल समीप बाजार से सामान खरीदकर अपने घर साइकिल से जा रहे 1 युवक को अज्ञात चार चक्का वाहन चालक ने ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से साइकिल सवार युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा लाने के दौरान रास्ते में ही उस युवक की मौत हो गई। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।