महागामा: माल भंडारीडीह में घर की सफाई करते हुए महिला को लगा बिजली का झटका, रेफरल अस्पताल में इलाज जारी
महागामा थाना क्षेत्र के माल भंडारीडीह गांव में घर की सफाई के दौरान विद्युत तार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया। अस्पताल में मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सोनाली कुमारी ने महिला को भर्ती कर प्राथमिक उपचार शुरू किया।