पातेपुर: पातेपुर के लदहो गांव बकरी चराने के विवाद में हुई मारपीट में घायल को नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में उठा ले गए परिजन।
पातेपुर के लदहो गांव में बकरी चराने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद घायलों को पातेपुर CHC लाया गया। जहां से रेफर के बाद गुरुवार की शाम 7 बजे अस्पताल से उसे एंबुलेंस तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर भी नहीं मिला। जिसके बाद छटपटा रहे घायल को परिजन गोद में उठाकर ले गए। जिसका वीडियो किसी ने बना कर प्रसारित कर दिया। जो काफी वायरल हो रहा है।