हसपुरा: खुटहन गांव में सनकी चाचा ने तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हसपुरा थानाक्षेत्र के खुटहन गांव में शुक्रवार को सनकी चाचा ंने धारदार हथियार से गला रेतकर तीन मासुम बच्चे को हत्या कर दिया। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों में अनीष कुमार 10 वर्ष , आयुष 7 वर्ष , अनुष्का 5 वर्ष शामिल है।