कटनी नगर: कटनी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर द्वारिका भवन में कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं का सम्मान
राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे पुरानी कचहरी स्थित द्वारिका भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेत्री की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शिक्षा खेल और अन्य विधाओं में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।