खरसिया: खरसिया में 280 साल पुराने मंदिर में भव्य हनुमान जन्मोत्सव, पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक
खरसिया में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक नयन नंदवाना और दिलीप सड़ंगी अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। निशान यात्रा, सुंदरकांड, भजन संध्या और 3 अप्रैल को महाभंडारे का आयोजन होगा।