रुड़की तहसील में 4:30 हजार की रिश्वत लेते पीआरडी कर्मी गिरफ्तार ।
शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत की गयी कि संदीप , पी.आर.डी. जो कि कार्यालय तहसीलदार रुड़की के पेशकार का कार्य देख रहा है द्वारा शिकायतकर्ता से उनकी बहिन की भूमि के दाखिल खारिज को रजिस्टर में चढ़वाने के एवज में 4500/- रु रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस अधीक्षक सतर्कता सैक्टर देहरादून द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया । ट्रैप टीम द्वारा पर आज दिनांक 19-6-2026 को संदीप कुमार पुत्र बीरबल निवासी थिथोला थाना मंगलौर हरिद्वार, पी.आर. डी. कर्मी हाल कार्यालय तहसीलदार रूडकी को रिश्वत की मांग करने व रिश्वत की धनराशि को प्राप्त कर अज्ञात व्यक्ति को दे कर भगा कर साक्ष्य नष्ट करने के अपराध में तहसीलदार कार्यालय रुड़की से गिरफ्तार किया गया है।