बहरोड़: मांढण पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
Behror, Alwar | Apr 18, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के पुलिस थाना मांढण ने शनिवार को दोपहर 12 बजे गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य करने के आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी रमेश खींची ने बताया कि थानाधिकारी किरण सिंह यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया