कोटपूतली: कोटपूतली में कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई, 3427 अभ्यर्थी हुए शामिल
Kotputli, Alwar | Apr 18, 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर के निर्देशानुसार कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। एडीएम ओमप्रकाश सहारण के अनुसार कुल 3898 में से 3427 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।