महागामा: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत महागामा में नाइट ब्लू सर्वे शिविर का किया गया आयोजन।
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत महागामा प्रखंड के धर्मोडीह पंचायत के शुक्लचक गांव में शुक्रवार की रात नाइट ब्लड सर्वे शिविर का सफल आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा और चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर खालिद अंजुम की देखरेख में किया गया। इस दौरान गांव के तीन अलग-अलग स्थान पर लगाए गए शिविरों में लगभग 300 ग्रामीणों की फाइलेरिया जांच की गई।