टीकमगढ़: सिविल लाइन: स्ट्रीट फूड के ठेले पर घेरकर दो छात्रों को पीटा: टीकमगढ़ में पुरानी रंजिश से मारपीट का आरोप, 3 पर FIR दर्ज
टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन रोड पर सोमवार देर रात कॉलेज छात्रों के 2 गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना मे दो छात्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 3 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं मे मामला दर्ज किया कर लिया