बौंसी थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार करीब 3 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई।