कुर्था: गोदभराई उत्सव में पोषण और सुरक्षित मातृत्व का संदेश, मानदेय भुगतान को लेकर सेविकाओं में नाराजगी
Kurtha, Arwal | Jun 8, 2026 कुर्था प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को गोदभराई उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोदभराई कर उन्हें फल, अन्न, चूड़ियां, सिंदूर एवं अन्य उपहार भेंट किए गए। सीडीपीओ शिप्रा वर्मा एवं महिला पर्यवेक्षिका शिला कुमारी ने महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया।