लाडपुरा: आरपीएफ पुलिस ने माचिस फैक्ट्री के पास से ट्रक से ₹2 लाख का लोहा किया बरामद, कबाड़ी और ड्राइवर हुआ गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Jan 14, 2024 आरपीएफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से ₹2 लाख का लोहा बरामद किया है। रेलवे पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि माचिस फैक्ट्री के पास से कबाड़ी रेलवे का लोहा चुरा कर बाहर बेचने की तैयारी में है। ऐसे में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दबिश देकर कबाड़ी शादाब चौधरी और ड्राइवर मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया है।