लाडपुरा: कुन्हाड़ी पुलिस ने बड़गांव चौकी के पास से नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 डंपरों और पत्थर से भरे 3 ट्रेलरों को किया जब्त
Ladpura, Kota | Jan 14, 2024 कुन्हाड़ी पुलिस ने रविवार को बड़गांव चौकी के पास से नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 डंपर और पत्थर से भरे तीन ट्रेलर को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ पांच दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सूचना मिली थी की बूंदी रोड से कुछ डंपर और ट्रेलर अवैध बजरी और पत्थर लेकर जा रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।