लाडपुरा: उम्मेद स्टेडियम कोटा से शुरू हुई साइकिल रेस में 450 लोगों ने लिया भाग, फिटनेस का दिया मंत्र
Ladpura, Kota | Jan 14, 2024 कोटा में रविवार को उम्मेद सिंह स्टेडियम से साइकिल रेस प्रतियोगिता हुई। जिसमें 450 लोगों ने भाग लेकर फिटनेस का मंत्र दिया। यह रेस जयपुर गोल्डन, सरोवर टॉकीज, सेवन वंडर, किशोर सागर तालाब की पाल से गुजरी। इस रेस में 14 साल के किशोर से लेकर 72 साल के बुजुर्ग भी शामिल हुए।