लाडपुरा: कोटा-रंगपुर रोड पर अनियंत्रित क्रेन ने राहगीरों को कुचला, हादसे में एक युवक की मौके पर ही हुई मौत व मौके पर पहुंची पुलिस
Ladpura, Kota | Jan 14, 2024 कोटा भीमगंज मंडी थाना इलाके में रंगपुर रोड पर रविवार देर शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पर अनियंत्रित क्रेन ने ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अन्य घायल को एमबीएस अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया है।