मंझनपुर: अल्लीपुर में बेजुबान कुत्तों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की कादीपुर चौकी अंतर्गत अल्लीपुर गांव में बेजुबान कुत्तों की लगातार हो रही मौतों को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर कुत्तों को मारने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ समय से कई कुत्तों की संदिग्ध मौत हो रही है।