कायमगंज: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर चाइनीज मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कायमगंज पुलिस ने दुकानों पर की छापेमारी
कायमगंज में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर चाइनीस मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस टीम ने कायमगंज कस्बे की विभिन्न पतंग की दुकानों पर अचानक छापेमारी की। इस पुलिस की कार्रवाई से पतंग विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकान समेटते हुए नजर आए। जिससे बाजार में अपराध का माहौल बन गया।