Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

नोहर में 7 मार्च को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, चयनित मरीजों के 8 मार्च को होंगे मोतियाबिंद ऑपरेशन #Nohar #Hanumangar...

Nohar, Hanumangarh | Mar 6, 2026

MORE NEWS

शाला संबलम आदेश के विरोध में निजी स्कूल संचालकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
नोहर, 14 जुलाई। प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत एसआरएस शिक्षण संस्था, नोहर के नेतृत्व में निजी विद्यालय संचालकों ने मंगलवार को "शाला संबलम" आदेश के विरोध में उपखण्ड अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्यालय संचालकों ने केडीपी स्कूल से उपखण्ड कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
ज्ञापन सौंपने से पूर्व आयोजित बैठक में स्थानीय संघ के अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित ने कहा कि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर द्वारा जारी "शाला संबलम" आदेश निजी विद्यालयों की स्वायत्तता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय भी अपने विभिन्न निर्णयों में शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता बनाए रखने की बात कह चुका है, इसलिए ऐसे आदेशों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
बैठक में निजी विद्यालय संचालकों ने आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं (पीपी-3, पीपी-4 एवं पीपी-5) में प्रवेशित विद्यार्थियों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने की भी मांग उठाई। संचालकों का कहना था कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण विद्यालयों के संचालन पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।
संघ ने प्रदेश एवं जिला संगठन के आह्वान पर 15 जुलाई 2026 को निजी विद्यालयों की एक दिवसीय हड़ताल का समर्थन करते हुए सभी विद्यालय संचालकों से हड़ताल में भाग लेने तथा जिला कलेक्टर कार्यालय के प्रस्तावित घेराव में शामिल होने का आह्वान किया।
इस दौरान नोहर शहर सहित पूरे ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में निजी विद्यालय संचालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संघ के महामंत्री पवन खटोतिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

शाला संबलम आदेश के विरोध में निजी स्कूल संचालकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन नोहर, 14 जुलाई। प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत एसआरएस शिक्षण संस्था, नोहर के नेतृत्व में निजी विद्यालय संचालकों ने मंगलवार को "शाला संबलम" आदेश के विरोध में उपखण्ड अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्यालय संचालकों ने केडीपी स्कूल से उपखण्ड कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपने से पूर्व आयोजित बैठक में स्थानीय संघ के अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित ने कहा कि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर द्वारा जारी "शाला संबलम" आदेश निजी विद्यालयों की स्वायत्तता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय भी अपने विभिन्न निर्णयों में शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता बनाए रखने की बात कह चुका है, इसलिए ऐसे आदेशों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। बैठक में निजी विद्यालय संचालकों ने आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं (पीपी-3, पीपी-4 एवं पीपी-5) में प्रवेशित विद्यार्थियों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने की भी मांग उठाई। संचालकों का कहना था कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण विद्यालयों के संचालन पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। संघ ने प्रदेश एवं जिला संगठन के आह्वान पर 15 जुलाई 2026 को निजी विद्यालयों की एक दिवसीय हड़ताल का समर्थन करते हुए सभी विद्यालय संचालकों से हड़ताल में भाग लेने तथा जिला कलेक्टर कार्यालय के प्रस्तावित घेराव में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान नोहर शहर सहित पूरे ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में निजी विद्यालय संचालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संघ के महामंत्री पवन खटोतिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Nohar, Hanumangarh | Jul 14, 2026

अध्यापकों का तबादला फिर चर्चा में  एक और विधालय के लगा ताला

अध्यापकों का तबादला फिर चर्चा में एक और विधालय के लगा ताला

Nohar, Hanumangarh | Jul 14, 2026

ताऊ ने टूटी फूटी हिन्दी भाषा में बताई गांव की समस्या सुनकर आप भी कमेंट मे बताए केसा लगा ताऊ का तरीका

ताऊ ने टूटी फूटी हिन्दी भाषा में बताई गांव की समस्या सुनकर आप भी कमेंट मे बताए केसा लगा ताऊ का तरीका

Nohar, Hanumangarh | Jul 14, 2026