भीलवाड़ा: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का किसानों को मिला लाभ, कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के किसानों के खातों में 23वीं किस्त का अंतरण किया गया। इस अवसर पर 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 18,880 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई, जिससे किसानों को आगामी कृषि कार्यों में आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।