कायमगंज: नवाबगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बिजलीकर्मी ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए पानी डाल रहा है
नवाबगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र में 10 एमबीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। गर्मी का पारा बढ़ाने और घरों तथा दुकानों में एसी-कूलर के बढ़ते इस्तेमाल से बिजली की खपत चरम पर पहुंच गई है। इस अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर लगातार गर्म हो रहे हैं।बिजलीकर्मी ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर ठंडा कर रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर फुकने का खतरा नहीं है।