औराई: औराई प्रखंड मुख्यालय पर रसोई गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड मुख्यालय के समीप लोहिया चौक पर रसोई गैस की भारी किल्लत को लेकर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।