सितारगंज कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नगर पालिका परिषद में 7 करोड रुपए की लागत से निकाले गए 52 विकास कार्यों का लोकार्पण किया नगर पालिका में मंत्री सौरभ बहुगुणा के पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह नें पालिका बोर्ड के साथ भव्य स्वागत किया, अपने संबोधन में सौरभ बहुगुणा ने कहा डेढ़ वर्ष में पालिका बोर्ड ने सबको साथ लेकर चलने का कार्य किया है उन्होंने कहा नगरीय क्षेत्र की जनता के लिए पार्क और पार्किंग जल्द ही नगर पालिका के सुपुर्द की जाएगी। अपने संबोधन में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा विकसित सितारगंज उत्तराखंड की टॉप 3 विधानसभा के लक्ष्य की ओर हम आगे बढ़ रहे हैं कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी का धन्यवाद किया उन्होंने कहा शहर का विकास हमारी जिम्मेदारी है सभी वार्डों में निष्पक्ष भाव से विकास कार्य किए जाएंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने भी अपने संबोधन में नगर पालिका बोर्ड का धन्यवाद करते हुए शहर वासियों को विकास कार्यों की बधाई दी।