फिरोज़ाबाद: सिरसागंज थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मुठभेड़ में ₹50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने थाना पुलिस टीम व सर्विलांस टीम संग शुक्रवार तड़के पांच बजे करीब सूरजपुर नहर के पास से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामियाँ बदमाश दबोचा है। उक्त बदमाश ने भागने के प्रयास में पुलिस टीम र फायर किया, आत्मरक्षार्थ पुलिस की जबावी कार्यवाही में पैर में गोली लगने से उक्त बदमाश घायल हो गया।