फिरोज़ाबाद: सुभाष चौराहा पुलिस चौकी के पास दो युवकों के बीच सड़क पर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
फ़िरोज़ाबाद शहर के सुभाष चौराहे पुलिस चौकी के पास गुरूवार की देर रात दो युवकों में जमकर मारपीट हुयी है। घटना के पीछे नशेबाजी को लेकर बताई जा रही है। मारपीट का लाइव वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हुआ है। खास बात तो यह रही दोनों युवकों के बीच करीव 10 मिनट मारपीट गाली गलौज होती रही। इसी बीच पुलिस का कही अता पता नहीं रहा।