मुरैना नगर: अग्रवाल सेवा सदन में स्टेज तैयार करते समय करंट लगा, ग्वालियर के इवेंट कर्मचारी की दर्दनाक हुई मौत,शादी में मचा हड़कंप।
मुरैना शहर के टीआर पुरम स्थित अग्रवाल सेवा सदन में बीती रात शादी समारोह के दौरान स्टेज की तैयारी करते समय करंट लगने से ग्वालियर निवासी 55 वर्षीय इवेंट कर्मचारी पुरुषोत्तम कुशवाहा की मौत हो गई।साथी उन्हें जिला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।