Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

दूसरे दिन भी नहीं हुई रिहाई। पुलिस के रवैये के जिक्र आते ही बिलख पड़ी नवनीत की पत्नी👇 बता दें कि जोंहा से श्यामपुर तक सड़क निर्माण के लिए अनशन कर रहे नवनीत तोमर को शुक्रवार की दोपहर में पुलिस ने जबरन उठा लिया था। मेडिकल कराने के बाद उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की और जेल भेज दिया। शनिवार को मामले ने तूल पकड़ा, कांग्रेस नेताओं ने धरना, प्रदर्शन किया। तब नवनीत को जमानत देने की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि तमाम औपचारिकताएं पूरी होते-होते शाम हो गई, इसलिए नवनीत जेल से रिहा नहीं हो सका। बताया गया है कि अब उसे रविवार की सुबह जेल से छोड़ा जाएगा।

Morena Nagar, Morena | Jul 11, 2026

MORE NEWS

गड्डा बहुत बड़ा था पर Namaste Morena  भी आपके साथ खड़ा था 

जिम्मेदार अधिकारियों ने हमारी खबर पर लिया संज्ञान गड्ढे का किया गया भराव साथ ही सीवर टैंक की भी शुरू हुई रिपेयरिंग

गड्डा बहुत बड़ा था पर Namaste Morena भी आपके साथ खड़ा था जिम्मेदार अधिकारियों ने हमारी खबर पर लिया संज्ञान गड्ढे का किया गया भराव साथ ही सीवर टैंक की भी शुरू हुई रिपेयरिंग

Morena Nagar, Morena | Jul 11, 2026

भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा टिकट कटने के बाद बंगले से वीडियो आई सामने!

भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा टिकट कटने के बाद बंगले से वीडियो आई सामने!

Morena Nagar, Morena | Jul 11, 2026

#SuccessStory

जब बारिश ने छीन ली किसान की मेहनत, तब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी श्री हरि कृष्ण शर्मा का सहारा

36 हजार 700 रुपये की दावा राशि ने टूटते हौसलों को दिया संबल, फिर से शुरू हुई नई उम्मीदों के साथ खेती की तैयारी

किसान पूरे वर्ष अपनी फसल को संतान की तरह सहेजता है। खेत में बोए गए हर बीज के साथ वह बेहतर भविष्य और परिवार की खुशहाली के सपने भी बोता है। लेकिन जब प्राकृतिक आपदाएं उसकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं, तब उसकी सबसे बड़ी चिंता परिवार और खेती को दोबारा संभालने की होती है। ऐसे ही कठिन समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मुरैना जिले के कैलारस विकासखंड के ग्राम चौढ़ेरा, ग्राम पंचायत कोढ़ेरा निवासी किसान श्री हरि कृष्ण शर्मा के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई।

वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में हुई अत्यधिक वर्षा और जलभराव ने श्री शर्मा की बाजरे की फसल को गंभीर नुकसान पहुंचाया। जिस फसल से उन्हें परिवार की जरूरतें पूरी करने और आगामी खेती की तैयारियों की उम्मीद थी, वह देखते ही देखते नष्ट हो गई। फसल खराब होने के बाद उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ने लगी।

किन्तु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल का बीमा होने के कारण उन्हें 36 हजार 700 रुपये की दावा राशि प्राप्त हुई। यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं थी, बल्कि उनके टूटते मनोबल को संभालने और दोबारा खेती की तैयारी करने का विश्वास भी थी। इस सहायता से उन्हें आर्थिक राहत मिली और वे आगामी कृषि कार्यों की तैयारियों में पुनः जुट सके।

श्री हरि कृष्ण शर्मा बताते हैं कि यदि उन्होंने अपनी फसल का बीमा नहीं कराया होता, तो नुकसान की भरपाई करना उनके लिए अत्यंत कठिन होता। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने संकट की घड़ी में उनके परिवार को सहारा दिया और उन्हें दोबारा खड़े होने की ताकत प्रदान की।

वे जिले के अन्य किसानों से भी अपील करते हैं कि वे अपनी फसलों का समय पर बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके और कठिन समय में उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, सूखा, ओलावृष्टि तथा अन्य जोखिमों से प्रभावित किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। यह योजना केवल फसल का बीमा नहीं, बल्कि किसानों के सपनों, मेहनत और भविष्य को सुरक्षित करने का माध्यम बन रही है।

#JansamparkMP #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #PMFasalBimaYojana Department of Agriculture, Madhya Pradesh

#SuccessStory जब बारिश ने छीन ली किसान की मेहनत, तब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी श्री हरि कृष्ण शर्मा का सहारा 36 हजार 700 रुपये की दावा राशि ने टूटते हौसलों को दिया संबल, फिर से शुरू हुई नई उम्मीदों के साथ खेती की तैयारी किसान पूरे वर्ष अपनी फसल को संतान की तरह सहेजता है। खेत में बोए गए हर बीज के साथ वह बेहतर भविष्य और परिवार की खुशहाली के सपने भी बोता है। लेकिन जब प्राकृतिक आपदाएं उसकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं, तब उसकी सबसे बड़ी चिंता परिवार और खेती को दोबारा संभालने की होती है। ऐसे ही कठिन समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मुरैना जिले के कैलारस विकासखंड के ग्राम चौढ़ेरा, ग्राम पंचायत कोढ़ेरा निवासी किसान श्री हरि कृष्ण शर्मा के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में हुई अत्यधिक वर्षा और जलभराव ने श्री शर्मा की बाजरे की फसल को गंभीर नुकसान पहुंचाया। जिस फसल से उन्हें परिवार की जरूरतें पूरी करने और आगामी खेती की तैयारियों की उम्मीद थी, वह देखते ही देखते नष्ट हो गई। फसल खराब होने के बाद उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ने लगी। किन्तु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल का बीमा होने के कारण उन्हें 36 हजार 700 रुपये की दावा राशि प्राप्त हुई। यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं थी, बल्कि उनके टूटते मनोबल को संभालने और दोबारा खेती की तैयारी करने का विश्वास भी थी। इस सहायता से उन्हें आर्थिक राहत मिली और वे आगामी कृषि कार्यों की तैयारियों में पुनः जुट सके। श्री हरि कृष्ण शर्मा बताते हैं कि यदि उन्होंने अपनी फसल का बीमा नहीं कराया होता, तो नुकसान की भरपाई करना उनके लिए अत्यंत कठिन होता। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने संकट की घड़ी में उनके परिवार को सहारा दिया और उन्हें दोबारा खड़े होने की ताकत प्रदान की। वे जिले के अन्य किसानों से भी अपील करते हैं कि वे अपनी फसलों का समय पर बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके और कठिन समय में उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, सूखा, ओलावृष्टि तथा अन्य जोखिमों से प्रभावित किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। यह योजना केवल फसल का बीमा नहीं, बल्कि किसानों के सपनों, मेहनत और भविष्य को सुरक्षित करने का माध्यम बन रही है। #JansamparkMP #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #PMFasalBimaYojana Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

राज्य स्तरीय राज पुरस्कार स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर जांच शिविर का सफलतापूर्वक समापन

भारत स्काउट एवं गाइड, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय राज पुरस्कार स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर जांच शिविर का आयोजन 6 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक संभागीय शासकीय ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाराजपुर, मुरैना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पांच दिवसीय इस राज्य स्तरीय शिविर में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर एवं यूनिट लीडरों सहित कुल 110 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न मूल्यांकन परीक्षाओं में सहभागिता की। शिविर के समापन अवसर पर आयोजित भव्य ग्राउंड कैम्प फायर कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।  
 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम मुरैना की महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी थीं, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत मुरैना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष, स्काउट-गाइड मध्य प्रदेश श्री ओ.पी. गुप्ता उपस्थित रहे।
 शिविर का संचालन सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री मनोज पटेल (इंदौर) एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) तथा रोवर लीडर श्री मुकेश कुशवाह के कुशल निर्देशन में किया गया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट छिंदवाड़ा श्री नरेंद्र शर्मा, श्री जितेंद्र मंडलोई (देवास), श्रीमती कीर्ति भदौरिया एवं श्रीमती रेखा भदौरिया (भिंड) के नेतृत्व में समस्त गतिविधियां अनुशासित, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। सहयोगी अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  
 शिविर में प्रतिभागियों की स्काउटिंग एवं गाइडिंग से संबंधित विभिन्न दक्षताओं, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, प्राथमिक उपचार, गांठें एवं बंधन, मानचित्र अध्ययन, शिविर कौशल, ध्वज शिष्टाचार, सामूहिक जीवन, अनुशासन तथा अन्य विषयों पर व्यावहारिक, लिखित एवं मौखिक परीक्षाएं आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व का समग्र मूल्यांकन किया गया।
 मुख्य अतिथि श्रीमती शारदा सोलंकी ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।  
 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री कमलेश कुमार भार्गव ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा समाज को समर्पित नागरिक तैयार करते हैं। समापन कार्यक्रम में सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट, ग्वालियर संभाग श्री शंकर सिंह, जिला सचिव श्री शेखर सिंह यादव, आयुक्त (कब) श्री राकेश कुमार शर्मा, जिला संघ वित्त समिति सदस्य एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष श्री रामनरेश डण्डोतिया, श्री अतर सिंह राजपूत, श्री सीताराम गुर्जर, श्री हरेन्द्र कुमार दीक्षित, श्री नवनीत धाकड़, श्रीमती बेटी बाई बांदिल एवं श्रीमती सारिका चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। पांच दिवसीय यह राज्य स्तरीय आयोजन अनुशासन, सेवा, सहयोग एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण प्रतिभागियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों एवं स्काउट-गाइड सदस्यों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

#JansamparkMP #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

राज्य स्तरीय राज पुरस्कार स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर जांच शिविर का सफलतापूर्वक समापन भारत स्काउट एवं गाइड, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय राज पुरस्कार स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर जांच शिविर का आयोजन 6 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक संभागीय शासकीय ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाराजपुर, मुरैना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पांच दिवसीय इस राज्य स्तरीय शिविर में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर एवं यूनिट लीडरों सहित कुल 110 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न मूल्यांकन परीक्षाओं में सहभागिता की। शिविर के समापन अवसर पर आयोजित भव्य ग्राउंड कैम्प फायर कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम मुरैना की महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी थीं, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत मुरैना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष, स्काउट-गाइड मध्य प्रदेश श्री ओ.पी. गुप्ता उपस्थित रहे। शिविर का संचालन सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री मनोज पटेल (इंदौर) एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) तथा रोवर लीडर श्री मुकेश कुशवाह के कुशल निर्देशन में किया गया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट छिंदवाड़ा श्री नरेंद्र शर्मा, श्री जितेंद्र मंडलोई (देवास), श्रीमती कीर्ति भदौरिया एवं श्रीमती रेखा भदौरिया (भिंड) के नेतृत्व में समस्त गतिविधियां अनुशासित, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। सहयोगी अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में प्रतिभागियों की स्काउटिंग एवं गाइडिंग से संबंधित विभिन्न दक्षताओं, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, प्राथमिक उपचार, गांठें एवं बंधन, मानचित्र अध्ययन, शिविर कौशल, ध्वज शिष्टाचार, सामूहिक जीवन, अनुशासन तथा अन्य विषयों पर व्यावहारिक, लिखित एवं मौखिक परीक्षाएं आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व का समग्र मूल्यांकन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती शारदा सोलंकी ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री कमलेश कुमार भार्गव ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा समाज को समर्पित नागरिक तैयार करते हैं। समापन कार्यक्रम में सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट, ग्वालियर संभाग श्री शंकर सिंह, जिला सचिव श्री शेखर सिंह यादव, आयुक्त (कब) श्री राकेश कुमार शर्मा, जिला संघ वित्त समिति सदस्य एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष श्री रामनरेश डण्डोतिया, श्री अतर सिंह राजपूत, श्री सीताराम गुर्जर, श्री हरेन्द्र कुमार दीक्षित, श्री नवनीत धाकड़, श्रीमती बेटी बाई बांदिल एवं श्रीमती सारिका चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। पांच दिवसीय यह राज्य स्तरीय आयोजन अनुशासन, सेवा, सहयोग एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण प्रतिभागियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों एवं स्काउट-गाइड सदस्यों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। #JansamparkMP #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

दूसरे दिन भी नहीं हुई रिहाई। पुलिस के रवैये के जिक्र आते ही बिलख पड़ी नवनीत की पत्नी👇 बता दें कि जोंहा से श्यामपुर तक सड़क निर्माण के लिए अनशन कर रहे नवनीत तोमर को शुक्रवार की दोपहर में पुलिस ने जबरन उठा लिया था। मेडिकल कराने के बाद उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की और जेल भेज दिया। शनिवार को मामले ने तूल पकड़ा, कांग्रेस नेताओं ने धरना, प्रदर्शन किया। तब नवनीत को जमानत देने की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि तमाम औपचारिकताएं पूरी होते-होते शाम हो गई, इसलिए नवनीत जेल से रिहा नहीं हो सका। बताया गया है कि अब उसे रविवार की सुबह जेल से छोड़ा जाएगा। - Morena Nagar News