सड़क दुर्घटना में हर पल कीमती, समय पर उपचार ही जीवन की सुरक्षा..
प्रधानमंत्री राहत योजना एवं राहवीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रायपुर में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना में पीड़ित को समय पर कैशलेस उपचार उपलब्ध हो।
गौरतलब है कि रायपुर देश का पहला जिला है, जहां इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ित का निःशुल्क उपचार किया गया है।
#RoadSafety #CashlessTreatment #Raipur
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @chhattisgarhtransport
57 views | Raipur, Chhattisgarh | Jun 19, 2026