बांसवाड़ा: अरनिया अरनेश्वर महादेव धुणी मंदिर पर तलवाड़ा भाजपा मंडल की बैठक आयोजित, पंचायती राज चुनाव को लेकर एकजुटता का आव्हान
पंचायतीराज चुनाव और जी रामजी विकसित भारत मिशन गारंटी को लेकर भारतीय जनता पार्टी तलवाड़ा भाजपा मंडल की बैठक अरनिया ग्राम पंचायत अरनेश्वर महादेव मंदिर धुणी मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर 1 बजे आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत पंड्या ने की तथा मुख्य अतिथि विधानसभा गढ़ी के पंचायती राज के चुनाव प्रभारी एवं विस्तारक मुख्य वक्ता लालूराम डांगी रहे।