**बांकीपुर उपचुनाव: सांसद शाम्भवी चौधरी ने डाला वोट, लोगों से की अधिक मतदान की अपील**
पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान LJP (रामविलास) की सांसद शाम्भवी चौधरी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से भी बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।
वोट डालने के बाद शाम्भवी चौधरी ने कहा कि जिस तरह देश के निर्माण में लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं, उसी तरह राज्य के विकास और भविष्य के लिए विधानसभा चुनावों में मतदान करना भी उतना ही जरूरी है।
उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने वोट के अधिकार का सही इस्तेमाल करने की अपील की और कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए।
Bihar, India | Jul 30, 2026