बटियागढ़: भिड़ारी गाँव के युवा का अग्निवीर भर्ती में चयन,गांव पँहुचने पर हुई भव्य आगवानी,स्वागत
भिडारी गांव के युवा रेवाराम विश्वकर्मा का अग्नि वीर भर्ती परीक्षा में चयन हुआ, रेवाराम की ट्रेनिंग कर वापस गांव पहुंचने पर मंगलवार रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने भव्य आगवानी कर स्वागत किया गांव के राजा यादव ने बताया कि यह हमारे गांव के लिए गौरव की बात है कि हमारे गांव का युवा देश की सेवा करेगा,सभी ने अग्निवीर सैनिक को शुभकामनाएं दी