गोरखपुर: मेडिकल कॉलेज रोड के रेस्टोरेंट में हुक्का पीने का वीडियो आया सामने, तेज म्यूजिक के बीच लोग उड़ा रहे धुआं
मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में एक युवक हुक्का पीते हुए दिखाई दे रहा है।रेस्टोरेंट के अंदर तेज म्यूजिक बज रहा है और वहां मौजूद लोग आराम से बैठकर हुक्के का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।लोगों का कहना है कि शहर में नियमों की अनदेखी की जा रही है