हमीरपुर: राठ में सरकारी राशन की दुकान पर कोटेदार की बदसलूकी व बांट वाले कांटे से घटतौली पर भड़के लोग, कोटेदार पर लगाए गंभीर आरोप
राठ कस्बे में मुगलपुरा मोहल्ले मे कोटेदार हरिश्चंद्र साहू सरकारी राशन का वितरण करता है। लेकिन हर राशन कार्ड धारकों को दो किलो तक की धांधली करने पर का आरोप लगाया और कोटेदार पर सख्त कार्यवाही करने सहित कोटा सस्पेंड करने की मांग की है। आरोप है कि धांधली करने के कारण कोटेदार बांट वाले कांटे से तौल कर लाभार्थियों से बदसलूकी के साथ साथ 2 किग्रा तक राशन कम देता है।