लाडपुरा: ऊर्जा मंत्री नागर ने आरटीओ और रोडवेज अधिकारियों की अहम बैठक ली, कहा- परिवहन व्यवस्था में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं
Ladpura, Kota | May 23, 2026 राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को शाम 4 बजे कोटा सर्किट हाउस में प्रादेशिक परिवहन कार्यालय और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के उच्चाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में मुख्य रूप से सांगोद क्षेत्र में निजी बस संचालकों और रोडवेज बस संचालकों के बीच उपजे हालिया विवाद और परिवहन व्यवस्था में आ रही अनियमितताओं पर