निम्बाहेड़ा: न्यूवोको सीमेंट फैक्ट्री के गेट के बाहर मजदूर सीमेंट यूनियन के लोगों ने आम सभा कर किया विरोध
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में नौवे दिन भी मजदूर सीमेंट यूनियन के लोगों का धरना जारी रहा। मजदूरों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर फैक्ट्री के गेट के बाहर धरना दे रखा है। 9वें दिन मजदूरों ने आम सभा का आयोजन कर फैक्ट्री के खिलाफ विरोध किया। मजदूरों ने ठेकेदार फैक्ट्री प्रबंधन पर मिली भगत कर मजदूरों का हनन करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया है।