विदिशा: सागर रोड के ढाबे पर सर्पमित्र फिरोजखान ने इंडियन रेटस्नेक का रेस्क्यू किया, बारिश में सावधानी बरतने की अपील
सोमवार शाम 6 बजे सागर रोड स्थित एक ढाबे पर सर्प होने की सूचना सर्पमित्र फिरोज खान को दी गई, फिरोज खान ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर बाद में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।फिरोजखान ने बताया कि बारिश के मौसम में सर्प के निकलने की घटना ज्यादा होती हैं। उन्होंने सभी से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा सर्प दिखने पर सर्प मित्रों को सूचना दें ताकि उसे सुरक्षित छोड सके।