बूरमू: ठाकुरगांव थाना पुलिस ने थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।
Burmu, Ranchi | Jul 4, 2026 रांची एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को ठाकुरगांव थाना पुलिस ने थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच कर ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट की पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर समझाइश दी गई और दोबारा लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी गई।