टिमरनी: हरदा जिले में बढ़ेगा पुलिस बल, 38 नवआरक्षकों का मेडिकल परीक्षण पूरा
Timarni, Harda | May 12, 2026 हरदा जिले में पुलिस विभाग को जल्द अतिरिक्त बल मिलने की उम्मीद है। नई भर्ती प्रक्रिया के तहत मंगलवार को 38 नवआरक्षक अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया। इनमें 23 पुरुष और 15 महिला अभ्यर्थी शामिल रहे। सुबह से शुरू हुई प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच की गई।