महरौनी: ग्राम छपरट के पास महरौनी सड़क पर महुआ का पेड़ गिरने से वाहनों का लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा
ललितपुर महरौनी मार्ग पर ग्राम छपरट के पास गुरुवार रात्रि के समय तेज आंधी एवं हवा के साथ महुआ का पेड़ गिरने से 2 किलोमीटर से अधिक लंबा वाहनों का जाम लग गया। जिसके चलते बारातियों सहित दूल्हा जाम में फंसा रहा। बरहाल सूचना मिलने पर वन विभाग आदि के जिम्मेदारों ने पेड़ को कटवाकर गुरुवार रात्रि करीब 11:00 तक यातायात व्यवस्था को सुचारु किया था।