पूर्वी टुंडी: पूर्वी टुंडी के धधकीटांड़ गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मवेशियों की मौत
पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत धधकीटांड़ गांव में सुबह करीब 7 बजे एक खेत में गिरे 11 हजार हाई टेंशन तार की चपेट में आकर एक गर्भवती गाय और एक बाछे की मौत हो गई। गर्भवती गाय असुरबांध गांव के ग्रामीण रंजन मंडल की थी, जबकि बाछा सतीश मंडल का था। ग्रामीणों ने बताया कि संभवतः देर रात को 11 हजार हाई वोल्टेज तार टूटकर खेत में गिरा था....