जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में लगे जनदर्शन में कलेक्टर ने 105 आवेदन के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक जनदर्शन में आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य सहायता, राशन कार्ड, नामांतरण, सीमांकन और राजस्व रिकॉर्ड सुधार जैसे मुद्दे शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए।