सिरौली गौसपुर: बांहूपुर गांव में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की, पुलिस कर रही जांच
तहसील सिरौली गौसपुर अंतर्गत बांहूपुर गांव में मंगलवार /बुधवार की रात राजकुमार पुत्र जगन्नाथ के घर में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा सोने चांदी के जेवरात 45000 रुपए नगद चुरा ले गए हैं। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। घर में सामान बिखरा था। घर से 3 किलोमीटर की दूरी पर कुछ कागजात मिले हैं। सूचना सहादतगंज चौकी पर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।