चौथ का बरवाड़ा: चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने मैसकर्मी की बालिका की शादी में भरा मायरा, एक लाख रुपये से अधिक की राशि की भेंट
चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने सामाजिक सरोकार के तहत सोमवार को करीब दोपहर 3:00 बजे चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में अपने मेसकमी शंकर लाल की बालिका की शादी में मायरा भरा। इस दौरान एक लाख से अधिक की राशि भेंट की गई तथा परिवार की पहरावनी भी की गई।